Fri. May 30th, 2025
20240328_151149

अजमेर। अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी 29 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे टोरंटो गार्डन 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास से विशाल नामांकन रैली के साथ कलेक्ट्रेट रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस RO के समक्ष अपना नामांकन दर्ज करेंगे। इस विशाल रैली में पूर्व सीएम अशोक गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आने की भी संभावना है। वही अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं, विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, डीसीसी अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सभी कांग्रेस पार्षद गण, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित सेवादल महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी सभी को इस विशाल नामांकन रैली में आमंत्रित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *