अजमेर। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर आज बुधवार को 9 नंबर पेट्रोल पंप स्थित टोरंटो पैलेस के अंदर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा अजमेर सीट से लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी का स्वागत सम्मान किया गया। जीसमें की पूर्व विधायक डॉक्टर राजकुमार जयपाल, शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन, राजेश टंडन, और नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, पुष्पा मुकेश टेलर जी के द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्वपा पहना कर एवं माला पहनकर उनका सम्मान किया गया। वही इस कार्यक्रम एवं स्वागत सत्कार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया। कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें। और कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने के लिए उनमें जोश भर दिया।