Tue. Feb 10th, 2026
20240315_163647

अजमेर । मुस्लिम समुदाय में रमजान का पाक महीना बेहद ही खास होता है। इस रमजान के महीने में इबादतों का अधिक सवाब होने के कारण बच्चों में भी इसका उत्साह दिखाई दिया। रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में रोजे के साथ नमाज की अहमियत पर चर्चा की गई। मोमिनों ने अल्लाह की इबादत में सिर झुकाए। मस्जिदों में आम दिनों की अपेक्षा से ज्यादा रौनक नजर आई। बड़ों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी नमाज पढ़ी। इस मौके पर हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए। रमजान का मुबारक महीना दुनिया भर के इंसानों के लिए रहमत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *