Wed. Jun 25th, 2025
20240313_142122

“अजमेर। जलकुंभी चारों तरफ फैलती जा रही है। आनासागर झील के सौंदर्य करण के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन यहा फैल रही जलकुंभी इन सब कार्यों पर पानी फेर रही है। आनासागर झील के किनारे चारों ओर जलकुंभी से अटे पड़े हुए हैं। जलकुंभी को निकालने के लिए भी लगातार कार्य किये जा रहे हैं। लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। झील में फैली जलकुंभी पक्षियों के लिए भी अभिशाप बन गई है। झील में पक्षियों का कलरव भी बंद हो गया है। उनके बैठने के लिए किनारे पर पर्याप्त जगह नहीं है। इन पक्षियों में ज्यादातर फिश लीडर है। यानी मछली खाने वाले हैं। जलकुंभी से मछलियां ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रही है। यह मछली जलकुंभी के नीचे हैं। इसलिए पक्षियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *