Thu. Jul 17th, 2025 10:11:58 PM
20240305_200924

 

             अजमेर, 05 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह-2024 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन श्रीमती पूनम बरगढ़ उप पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला मेें श्रीमती प्रियंका, अधीक्षक, दूरबीन चिकित्सालय अजमेर भी उपस्थित रही। 

      कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए श्रीमती पूनम बरगढ़ उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज संसार के बदलते परिवेश में महिलाओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होगी तो परिवार ही नहीं समाज एवं देश विकास होगा। सरकार आज महिलाओं के प्रति संवेदशनशील है। महिलाओं को समाज के प्रत्येक स्तर पर प्राथमिकता दी जाती है। महिलाएं शिक्षित होकर एक स्वच्छ समाज की अवधारणा को विकसित करें। 

 कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डाॅ. श्रीमती प्रियंका अधीक्षक दूरबीन चिकित्सालय ने कहा कि आज महिलाओं को रूढ़िवादिता की सोच को स्वयं को बदलना होगा। वे परिवार एवं समाज में स्थान पा रही है। महिलाओं को समाज एवं देश में अपने अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी बोध होना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं अन्य विषयों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम भार्गव संयुक्त निदेशक सहकारिता विभाग ने कहा कि महिलाओं में धैर्य, ममत्व एवं त्याग की भावना को बनाए रखना चाहिए। इससे एक संयुक्त परिवार की भावना का उनमें संचार होगा। 

            कार्यशाला को सुश्री दुर्गा माहिच केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाॅप ने वन स्टाॅप सेण्टर सखी केन्द्र एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की कार्य प्रणाली एवं प्रगति के विषय में बताया। श्रीमती संध्या सिंह जैण्डर विशेषज्ञ जिला हब अजमेर ने जैण्डर संवेदनशीलता एवं सरकार द्वारा इसको लेकर तैयार की गई योजना एवं विषय में बताया। श्रीमती टीनू गुर्जर केन्द्र प्रबन्धक इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र अजमेर एवं श्रीमती सज्जन प्रजापति परामर्शद ने केन्द्र की योजनाओं के विषय में सविस्तार से बताया। कार्यशाला में श्रीमती विमलेश डेटाणी बाल विकास परियोजना अधिकारी समेकित बाल विकास सेवाएं एवं श्रीमती क्षमा आर. कौशिक मुख्य कार्यकारी राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास भी उपस्थित थी। कार्यशाला के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हस्ताक्षर अभियान रखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *