Sun. Oct 6th, 2024
20240229_201346

 

              अजमेर, 29 फरवरी। अजमेर के आश्रयहीन, असहाय एवं बीमार व्यक्तियों को बचाकर सामान्य जीवन व्यतीत करवाने के उद्देश्य से अपना घर आश्रम लोहागल लाने के लिए चार एम्बूलेन्स को जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार ने गुरूवार को झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

                  जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने कहा कि बृज माधुरी सेवा संस्थान अपना घर आश्रम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राजस्थान को आश्रयहीन, असहाय एवं निराश्रित बीमार व्यक्ति रहित बनाने के अभियान के अन्तर्गत अजमेर के लिए 4 एम्बूलेन्स को रवाना किया गया। इन एम्बूलेन्सों के माध्यम से क्षेत्रा के समस्त आश्रयहीन, असहाय, बीमार एवं निराश्रित व्यक्तियों का रेस्क्यू किया जाएगा। एम्बूलेन्स आगामी एक मार्च तक विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर इन्हें अपना घर आश्रम लोहागल में लेकर आएगी। यहां इनकी आवास, भोजन, दवा उपलब्ध करवाकर काउन्सलिंग कर आवश्यकतानुसार घर पहूंचाने का कार्य किया जाएगा। 

            उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम में इन व्यक्तियों को प्रभु मानकर सेवा की जाएगी। रेस्क्यू किए जाने वाले व्यक्तियों का चिन्हिकरण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। आमजन भी इस प्रकार के व्यक्तियों को सामान्य जीवन उपलब्ध कराने में सहभागी बन सकते है। जिलेवासी इस प्रकार के व्यक्तियों की सूचना 8764396814 एवं 9950737673 पर भी दे सकते है।

अपना घर में जन्म दिन बनाने का किया आह्वान

              जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह ने अपना जन्मदिन तथा सालगिरह अपना घर आश्रम में मनाने की बात कही। आश्रम के लिए समयदान, धनदान तथा सामग्री दान का आह्वान भी किया। प्रभारी श्री नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि आश्रम में आटा, घी, दाल, तेल, चीन, मसाले, साबुन, सर्फ, डिटरजेण्ट, दन्त मंजन, वस्त्रा, दवा, डायपर जैसी दैनिक जीवनयापन की वस्तुओं की आवश्यकता रहती है। इनके अतिरिक्त सेवाभावी व्यक्ति दान भी कर सकते है। आश्रम में प्रातः अल्पाहार के लिए 2000 रूपए, सायं अल्पाहार के लिए 1500 रूपए, विशेष अल्पाहार 2500 रूपए, एक समय का सादा भोजन 3500 रूपए, विशेष भोजन 4500 रूपए तथा खीर पूड़ी पकौडी के साथ अति विशेष भोजन 6100 रूपए में प्रदान किया जा सकता है। सम्पूर्ण दिवस भोजन की सहयोग राशि 10 हजार रूपए है। वर्तमान मेें आश्रम को एक दोपहिया वाहन की भी आवश्यकता है। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आश्रम निवासियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

            इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री संजय सांवलानी, संरक्षक श्री विष्णु प्रकाश गर्ग, अध्यक्ष श्री सतीश राठी, रेखा गोयल, राजेश नवाल, राजकुमार गोयल, प्रबन्धक श्री भगवान स्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश गहलोत, सुनिल गोयल उपस्थित रहे

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *