Sat. Oct 5th, 2024
20240225_193807

 

 

अजमेर। आज उदयपुर वाटी से रूपनगढ़ पधारने पर बाईपास पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी तथा मौके पर अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के आवश्यक निर्देश दिएl 

 

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ओझा, नगर अध्यक्ष बिरदी चंद कुमावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सांवरिया, बृजराज सारण, करता्र भादू , प्रकाश साहू, बबलू शर्मा, मानसिंह, प्रकाश साहू, कपिल साहू, रूपजी कुमावत, सुभाष शर्मा, हीरालाल कुमावत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *