Sun. Oct 6th, 2024
20240223_201142

 

              अजमेर, 23 फरवरी। पंचायत समिति मसूदा के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 में 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभिमुखीकरण कार्यक्रम को स्वीप प्रकोष्ठ के दक्ष प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. उमा शंकर शर्मा द्वारा आगामी चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में बताया गया। उन्हें बूथ अवेयरनेस ग्रुप बारे में जानकारी दी गई कि उनकी इसमें क्या भूमिका होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने पंचायत क्षेत्रा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किस प्रकार की गतिविधि करेंगे। 

             श्री शर्मा द्वारा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया तथा अपने द्वारा रचित गीत मैं करूं मतदान, तुम करो मतदान के द्वारा जागरूकता का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. समीक्षा के द्वारा किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भारत निर्वाचन आयोग के चुनावी जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। श्री सुरेंद्र सिंह मतदाता जागरूकता एप की जानकारी दी गई। सभी एप वोटर हेल्पलाइन एप सक्षम ईसीआई एप, केवाईसी एप और सी-विजिल एप की जानकारी प्रदान की गई। अपने विचार भी व्यक्त किए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया तथा आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रयास करने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया। प्रशिक्षण में मसूदा क्षेत्रा की 206 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *