अजमेर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में उत्सव का माहौल है। इसी उपलक्ष में आदर्श मंडल के महामंत्री सुरेंद्र वर्णवाल ने बताया कि 22 जनवरी को समस्त वार्ड वासियों के द्वारा इस दिन को त्यौहार की भांति बनाने को लेकर भजन गंज वार्ड 44 को भगवा केसरिया रंग से सजाया गया है। वहीं हर घर पर भगवान श्री राम के झंडे लगाए गए हैं। इस शुभ अवसर को लेकर सभी बच्चे बुजुर्ग और महिलाओ सभी वार्ड वासियों में एक उत्साह उमंग का माहौल है। कार्यकर्ता लोकेश आमोद व उनके सहयोगियों द्वारा हर गली को सजाया गया है।