अजमेर, 11 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपना जन्म दिन गुरूवार को सादगी के साथ सनातन परम्परा के अनुसार मनाया। अपने जन्म दिवस पर श्री देवनानी ने बड़ी नागफणी स्थित गोपाल कुण्ड गौशाला में गौ पूजन किया। गौशाला की गायों को हरा चारा खिलाकर गौ माता को गुड़ का भोग लगाया। केसरगंज में दयानन्द बाल सदन पहुंचकर अनाथ बच्चों से मिले। इन बच्चों के सथ प्रेमपूर्वक बातचीत की। इन्हें भोजन वितरित कर भोजन कराया बच्चों के स्वास्थ्य एवं अध्ययन के बारे में वार्तालाप किया।
श्री देवनानी का मदार में लाल मन्दिर, जिनशासन में स्वागत किया गया। मन्दिर के ट्रस्टियों एवं पदाधिकारियों ने पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। मन्दिर में श्री देवनानी ने स्वस्थ जीवन का आशिर्वाद प्राप्त किया। पास ही स्थित नारेली तिर्थ कीि गौशाला में गायों के लिए चारा वितरित किया। साथ ही तीर्थ क्षैत्र में स्थिति मन्दिर पर पूजन भी किया। जैन समाज द्वारा शारदा धर्म कांटे के पास मदार में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वागत कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जेएलएन चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक सामग्री प्रदान करने का कार्यक्रम रखा गया था। यहां पृथ्वीराज मण्डल एवं दाहरसेन मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में 11 स्टे्रचर चिकित्सालय को उपलब्ध करवाई गई। इस स्टे्रचर का उपयोग मरीजों के लिए किया जाएगा। साथ ही आपातकालीन परिस्थिति के लिए चिकित्सालय में अतिरिक्त स्ट्रेचर दो से उपचार सुगम होगा। इसी प्रकार नया बाजार चौपड़ में भी युवा मोर्चा द्वारा राम भक्तों को चित्र प्रदान किए गए। इनमें 75 रामदरबार तथा 11 बडे़ भित्ती चित्र शामिल थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का गंज गुरूद्वारा कमेटी द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। माकड़वाली रोड़ भक्तिधाम चारण विद्यापीठ में कन्या भोज रखा गया। इसका आयोजन महिला मोर्चा ने किया। यही भास्कर कार्यालय के सामने अन्ध विद्यालय के विद्यार्थियों को भी उपहार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को सर्दी के दौरान पहनने के गर्म वस्त्र वितरित किए गए। पंचशील नगर कांजी हाऊस की गायों को भी चारा खिलाया गया।
बजरंग मण्डल के द्वारा अपना घर लोहागल में कार्यक्रम रखा गया था। इसमें भी श्री देवनानी ने अपनी उपस्थिति दी। अपना घर में निवास कर हरे प्रभुजनो के साथ समय बिताया। इन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया। इसके अतिरिक्त बजरंग मण्डल के कार्यकर्ताओं ने कन्याओं को आम्मनिर्भर बनाने वाली सुकन्या योजना से जोड़ा गया। सुकन्या योजना के 11 खाते खुलवाकर लाभान्वित किया गया।