Sun. Oct 6th, 2024

अजमेर सहित नवगठित ब्यावर और केकड़ी जिले में महिला मतदाता पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच महज 35 हजार 961 का ही अंतर है। नए मतदाताओं के लगातार जुड़ने पर अंतर और कम हो सकता है।

photo_6086959039691995970_x.jpg

अजमेर. Rajasthan Assembly elections 2023: अजमेर सहित नवगठित ब्यावर और केकड़ी जिले में महिला मतदाता पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच महज 35 हजार 961 का ही अंतर है। नए मतदाताओं के लगातार जुड़ने पर अंतर और कम हो सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग और प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची तैयार कराने के अलावा नव मतदाताओं के पंजीयन और अन्य कार्य जारी हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के मामले में अब धीरे-धीरे अंतर कम हो रहा है। यह महिलाओं की बढ़ती संख्या का परिचायक है। मौजूदा वक्त जिले में 999709 पुरुष और 963748 महिला मतदाता हैं। नवम्बर 2022 की स्थिति में निर्वाचन कार्यालय ने जो जानकारी मुहैया कराई थी उसमें एक हजार पुरुषों पर महज 921 महिला मतदाता थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर एक हजार पुरुष मतदाताओं में 929 महिला मतदाता हो गई हैं। अलबत्ता ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या महज 25 ही बताई गई है।

अजमेर दक्षिण में सर्वाधिक महिलाएं
आठों विधानसभा क्षेत्रों में किशनगढ़ विधानसभा में महिला मतदाता सर्वाधिक हैं। यहां 1 लाख 35 हजार 529 महिला मतदाता हैं। सबसे कम 1 लाख 4 हजार 358 महिला मतदाता अजमेर दक्षिण क्षेत्र में हैं। नई सूची की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 9 महीने में महिला मतदाताओं का आंकड़ा 8 फीसदी बढ़ गया है।

आठों विधानसभा में कुल मतदाता
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में 19 लाख 63 हजार 482 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 9 लाख 99 हजार 709 पुरुष, 9 लाख 63 हजार 748 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 25 हैं। मालूम हो कि राज्य सहित जिला निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *