Sun. Oct 6th, 2024

अब तक आपने जुड़वां या तिड़वा बच्चों के जन्म के बारे में काफी सुना होगा। लेकिन राजस्थान के टोंक में एक अनूठा मामला सामने आया। जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस दौरान एक विवाहिता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया और वे सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस अनूठे मामले के सामने आने के बाद लोगों में काफी चर्चा हो रही हैं। वहीं परिवार में चौगुनी खुशी का जश्न मनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार टोंक के वजीरपुरा गांव की रहने वाली महिला किरण कंवर जिसकी शादी 4 साल पहले हुई। इस दौरान महिला के कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर महिला इलाज करवाने के लिए आयुष्मान हॉस्पिटल आई। जहां उसने डॉ. शालिनी अग्रवाल से इलाज कराया। इसके कुछ समय बाद महिला प्रेग्नेंट हुई। इस दौरान चिकित्सक ने महिला की सोनोग्राफी की जांच तो, चिकित्सक और परिजन हैरान हो गए। इस दौरान महिला के गर्भ में चार बच्चे होने की जानकारी मिली।

प्रसव पीड़ा होने पर महिला को कराया भर्ती

महिला के गर्भ में एक साथ चार बच्चे होने की सूचना पर परिवार के लोग भी हैरान हो गए। इस दौरान परिवार में चौगुनी खुशी का माहौल हो गया। इसके बाद महिला का लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। इस बीच बीती रात प्रसव पीड़ा के चलते महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन से प्रसव करवाया। इसमें उसने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है।

चार बच्चों का केस काफी दुर्लभ है

महिला के चार स्वस्थ बच्चों को जन्म देने के बाद इसकी हर जगह चर्चा हो रही है। वहीं परिवार में जश्न का माहौल हो गया। इधर डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के केस कभी-कभी सुनने को मिलते हैं। ज्यादातर जुड़वा या तिड़वा बच्चों के बारे में सुनने को मिलता है। लेकिन लाखों केस में कोई कैसे होता है। जहां चार बच्चों का एक साथ जन्म होता है। लेकिन इनमें बच्चों के स्वस्थ होने की काफी कम संभावनाए होती है। लेकिन यहां किरण कंवर की ओर से जन्म दिए गए सभी चार बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। जो काफी खुशी की बात है। बता दे की इससे पहले जुलाई 2023 में गंगानगर के श्री विजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही बच्चों के वजन कम होने के कारण उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट – मनीष बागड़ी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *